
जब से नई Seltos का unveil हुआ है तब से इसके design और इसके size को लेकर लोगों के opinions मिक्स्ड हैं। कई लोगों को दिखने में यह उतनी ज्यादा पसंद नहीं आई है और स्पेशली Curvv के लॉन्च के बाद कई लोगों का मानना यह है कि यह गाड़ी इंडिया के अंदर उतना अच्छा नहीं कर पाएगी। पर सच तो यह है कि early speculations हमेशा गलत होते हैं। इसीलिए गाड़ी को तब तक judge नहीं करना चाहिए जब तक उसका drive review ना हो चुका हो और वो गाड़ी सड़क पे ना देख ली हो आपने। और इसीलिए Seltos की media drive मैं कर चुका हूं और यह गाड़ी मैंने बहुत ही ज्यादा अच्छी तरीके से चलाई है। खराब रास्तों पर भी चलाया है मैंने इसको। Highway पर high speed पर भी चलाया है और इस गाड़ी के interior से लेकर exterior को हर एक चीज को बहुत ही ज्यादा अच्छी तरीके से explore करा है और इसीलिए मैं चाहूंगा कि आप इस वीडियो को पूरा देखने के बाद ही इस गाड़ी को लेकर अपने opinions build करो। मैंने इस गाड़ी को बीच-बीच में Curvv के साथ भी compare करा है क्योंकि वो गाड़ी इस टाइम बहुत ही ज्यादा hot चल रही है और मैं चाहता हूं कि आप दोनों ही गाड़ियों के बीच में ढंग से differentiation कर पाओ कि आपके लिए कौन सी सही है।
तो चलो सबसे पहले talk of the town की बात करते हैं यानी कि गाड़ी के design की। Launch पर यह car मुझे बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई थी। तब यह मुझे previous Seltos के मुकाबले थोड़ी सी फीकी लग रही थी design के मामले में। लेकिन मैं तब अपने opinions design को लेकर नहीं देना चाहता था क्योंकि launch पर गाड़ी देखने में और सड़क पे गाड़ी देखने में बहुत ही ज्यादा फर्क हो जाता है। इस गाड़ी का design धीरे-धीरे मुझे काफी ज्यादा पसंद आने लगा है। और in person जब आप इस गाड़ी को देखते हो तो इसका design काफी ज्यादा muscular लगता है और इसकी जो nose है वो काफी ज्यादा aggressive दिखाई देती है। स्पेशली इन vertical indicators और इन square headlight cluster की वजह से। यह headlights इसके design में जान डाल रही हैं। यह DRLs और यह पतली LED headlights इस पूरे square cluster में अच्छे से merge हो जाती हैं और एक single element की feel देती हैं। और ऐसा लगता है कि इसके अंदर एक single square headlight दी गई है जो इसको सामने से थोड़ी सी retro vibe भी देती है अगर आप बिल्कुल सामने से देखते हो तो। और यह vibe आपको lower models में थोड़ी सी और ज्यादा देखने को मिलेगी क्योंकि नीचे के models में ऐसी lights देखने को मिलती है जो कि LED based हैं। इस गाड़ी की shoulder lines काफी ज्यादा bold हैं और इसको masculine look देती हैं और rear से ये गाड़ी typical Kia design language के साथ आती है।
लॉन्च पर पहली बार इस गाड़ी को देखने के बाद कई लोग यह मान रहे थे कि जो इसका design है वह काफी ज्यादा polarizing है और कहीं ना कहीं Curvv की तरह ही लोगों को ज्यादा पसंद आएगा नहीं। पर अब जब मैं इस गाड़ी को सड़क पर देख रहा हूं तो मैं बोल सकता हूं कि actually में ये गाड़ी ठीक-ठाक अच्छी दिखाई देती है। किसी भी तरीके से polarizing तो बिल्कुल भी नहीं है। Curvv की तरह तो बिल्कुल भी नहीं है। Curvv तो मुझे भी नहीं पसंद आती है। अच्छी दिखाई देती है। हां, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि Creta की तरह ऑलमोस्ट हर किसी को पसंद आ जाएगी। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह गाड़ी पसंद आने वाली है। Design अच्छा है इसका। मुझे personally काफी अच्छी लग रही है। लेकिन हां, Kia ने ये जो green calipers दिए हैं ना इस गाड़ी में, यह literally aftermarket काम दिखाई देता है। ऐसा लगता है कि Karol Bagh में paint करवाया हो इसको। यह अच्छे नहीं लग रहे हैं। मेरे हिसाब से इस गाड़ी का जो look and feel है ना, इसके हिसाब से silver calipers ही अच्छे लगते या फिर black करवा देते, तो वो अच्छे लगते।
Interior, Space and Practicality
अब design एक subjective चीज होती है। हो सकता है कि आपके opinions मुझसे काफी ज्यादा अलग हों। लेकिन interior, space और practicality subjective नहीं होती। यह आपको feel करके समझ में आ जाती है और ऑलमोस्ट सभी के लिए एक जैसी होती है। यह car इस वक्त segment की सबसे लंबी car है और current Seltos के मुकाबले भी थोड़ी लंबी हुई है। इसकी width भी बढ़ाई गई है और इसका जो wheelbase है वो भी बढ़ाया गया है। बस जो इसकी height है वो थोड़ी सी कम कर दी गई है 10 mm और अगर आप इन सारी dimensions को देखोगे ना तो बाकी गाड़ियों के मुकाबले ये आपको थोड़ी-थोड़ी सी impressive दिखाई देंगी। Except Curvv. अगर हम length को छोड़ दें तो ऑलमोस्ट हर एक department में Curvv इससे आगे दिखाई देती है। लेकिन फिर भी Curvv में और Seltos में फर्क उतना नहीं है। Except height और जो Seltos की dimensions हैं वो काफी ज्यादा impressive हैं।
लेकिन फिर भी ये जो impressive number हैं dimensions के ये आपको गाड़ी के interiors के अंदर उतने ज्यादा translate होते हुए नहीं दिखाई देते हैं। मेरी height 5’11 है। और जो आगे वाली seat है वो भी मेरी height के हिसाब से adjusted है क्योंकि मैं ही चला रहा था गाड़ी काफी देर से। और आप यहां पर सबसे पहली चीज notice करोगे कि जो मेरा legroom है वो बहुत ज्यादा नहीं मिल रहा है। मतलब ऐसा नहीं है कि मेरे पैर टकरा रहे हैं, लेकिन बहुत कम space बच रहा है आगे। यानी कि अगर इसके अंदर कुछ सामान वगैरह रखा हो ना तो ये सामान मेरे पैर पे लगता रहेगा। तो knee room भी बहुत ज्यादा नहीं है और legroom भी बहुत ज्यादा नहीं है। बाकी अगर मैं under-thigh support की बात करूं तो मुझे ठीक लग रहा है। Seat की length भी ठीक-ठाक है। जो seat की cushioning है वो मुझे बहुत ज्यादा अच्छी लग रही है। Actually ये काफी ज्यादा अच्छी है, अपने segment में one of the best हो सकती है cushioning के मामले में। तो ऐसा लंबा travel करने में भी कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन yes, जो थोड़े से छोटे लोग होंगे उनके लिए ये seat और भी ज्यादा comfortable feel होगी। इस गाड़ी की rear seat पर बैठकर आपको ऐसा लगेगा कि यह गाड़ी थोड़ी सी छोटी है। क्योंकि एक तो गाड़ी की height कम है और अभी थोड़े दिन पहले ही मैं Curvv के अंदर बैठा हूं जिसकी height कुछ ज्यादा ही है। जिसकी वजह से इस गाड़ी का जो visual volume है ना वह थोड़ा सा कम दिखाई देता है। वैसे इसके पीछे ये dark interior भी एक reason हो सकता है। Also इसके पीछे यह भी reason हो सकता है कि यह गाड़ी नीचे से तो ठीक-ठाक wide है लेकिन ऊपर आकर थोड़ी कम चौड़ी हो जाती है। जिसकी वजह से यह हो सकता है कि यह गाड़ी अंदर से थोड़ी छोटी दिखाई देती है। लेकिन गाड़ी वैसे छोटी नहीं है। बस यह visual appeal की बात कर रहा हूं मैं।
Rear seating space को लेकर मैं यही बोलना चाहूंगा कि मैं कोई खासा impress नहीं हुआ हूं। स्पेशली जिस तरीके की dimensions Kia वालों ने बताई थी उस हिसाब से मेरे को बहुत ज्यादा बड़ी नहीं दिखाई दे रही है ये गाड़ी। लेकिन इस गाड़ी की rear seats का जो comfort है ना वो मुझे बहुत ही ज्यादा पसंद आया। काफी ज्यादा comfortable seats हैं और इससे भी ज्यादा comfortable seats हैं इसकी आगे वाली seats। आगे वाली seats मुझे बहुत ज्यादा चौड़ी नहीं लग रही हैं जैसे कि Curvv के अंदर लगी हैं। लेकिन फिर भी जो cushioning है, जो comfort level है, under-thigh support वगैरह है, वो मुझे बहुत ज्यादा पसंद आया। और इस seat में सबसे ज्यादा पसंद आया है इसका headrest। यह काफी ज्यादा cushioned है और आपके सर को अच्छा खासा support देता है। और हां, यह जो seat है, यह 10-way adjust होती है।
Best Cockpit Design in the Segment
अब अगर मैं इस गाड़ी के cockpit design की बात करूं, तो मेरे हिसाब से यह the best cockpit design है इस segment में। One of the best नहीं बोल रहा हूं। मेरे हिसाब से the best है और उसके पीछे कुछ solid reasons हैं। देखो यह cockpit design दिखने में तो अच्छा है ही साथ ही साथ practical भी काफी ज्यादा है क्योंकि यहां पर आपको glossy blacks का बिल्कुल भी use होता हुआ दिखाई नहीं देता है और जो plastics हैं फिर वो चाहे hard plastics हों या फिर soft plastics हों सभी की सभी बहुत ही ज्यादा high quality की हैं। और किसी भी जगह मुझे rough edges या फिर unfinished surfaces देखने को नहीं मिलते हैं। जैसे कि Tata वगैरह की या फिर Mahindra वगैरह की गाड़ियों में थोड़े बहुत आपको दिख जाते हैं।
लेकिन जिस चीज से मैं सबसे ज्यादा impressed हूं इस गाड़ी के अंदर वो है tactile buttons। इस गाड़ी के अंदर जो tactile buttons का use किया गया है ना हर जगह वो इसे बहुत ही ज्यादा practical बनाता है। अगर आप इसके steering wheel को देखोगे ना तो आपको हर जगह tactile buttons देखने को मिलेंगे ना कि वो fancy touch buttons या फिर जुड़े हुए buttons जो कि Indian brands बहुत ज्यादा use करते हैं। नीचे ये जो mode selector का button दे रखा है ना इस गाड़ी के अंदर यह भी बहुत ज्यादा काम का है। एकदम से आप अपनी गाड़ी के mode को change कर सकते हो Eco, Normal और Sports के बीच में। और यह जो automatic gear selector है ना, यह भी मुझे बड़ा अच्छा लग रहा है। देखो यार ऐसे ही gear selectors आया करते थे पहले जिनको पकड़ना आसान हो, बड़े हों, हमारे हाथ के size के हों। लेकिन अब पता नहीं क्या यार वह छोटे-छोटे mouse से देने लगे हैं। उनमें ना बड़ी दिक्कत होती है। कई बार ऐसा हो जाता है कि gear change ही नहीं होता है। कई Indian brands भी दे रहे हैं, बाहर के brands भी दे रहे हैं। लेकिन Kia ने जो ये बड़ा सा gear knob दिया है यह बहुत ही ज्यादा सही है। एक बार में slot in हो जाता है जिस भी gear में आपको डालना है और range of motion भी इसका अच्छा है।
लेकिन मेरे हिसाब से इस cockpit का जो highlight है ना वो इसका dashboard है। क्योंकि Kia ने इस गाड़ी के dashboard पर कई तरीके के shortcut buttons दिए हैं। बड़े-बड़े buttons दे रखा है dashboard के ऊपर जिनकी वजह से driving करते वक्त infotainment screen को use करना एकदम effortless हो जाता है। आज की डेट में जहां brands dashboard पर से buttons को गायब करते जा रहे हैं, Tata और Mahindra touch capacitive buttons देने में लगे पड़े हैं, वहीं Kia ने choose करा है बड़े proper buttons देना। Kia Seltos में पहले भी buttons आते थे लेकिन ये जो buttons हैं जिस तरीके से ये collaborated हैं इस screen के साथ, जिस तरीके से ये function काम करते हैं, यह बहुत ही ज्यादा practical बना देते हैं आपकी drive को। आप बस maps का button दबाओ और यहां पर बोल दो जहां पर आपको जाना है और आपकी गाड़ी वहां पर लेके चली जाएगी आपको। Media आप यहीं से access कर सकते हो और home पर भी एकदम से ही आ सकते हो। आपको कुछ भी settings ढूंढने की जरूरत नहीं है, screen में toggle करने की जरूरत नहीं है।
Air Conditioning and Ergonomics
इसके बाद अगर हम AC controls की बात करें तो इससे अच्छे AC controls मुझे नहीं लगता किसी भी गाड़ी में आज तक दिए गए हैं। मैं literally कह सकता हूं कि इनको use करने के लिए आपको बिल्कुल भी road पर से नजर हटाने की जरूरत नहीं है। जैसे कि देखो ये गाड़ी तो मेरे लिए नहीं है ना, अभी मैंने 100 km भी ढंग से नहीं चलाई है। मैं सामने देख रहा हूं और मेरे को अगर temperature कम ज्यादा करना है तो मैं यहीं से कर सकता हूं। हवा तेज कम करनी है यहीं से कर सकता हूं। इसके modes बदलने हैं तो मैं यहीं से कर सकता हूं। मैंने नीचे नहीं देखा। आप देख सकते हो मेरे को जरूरत ही नहीं पड़ रही है नीचे देखने की। बहुत ज्यादा सही है यह चीज। मेरे को लगता है हर brand को इस चीज के बारे में ध्यान देना चाहिए। Kia ने दिया है और मैं बहुत ज्यादा appreciate कर रहा हूं इस चीज को।
Kia ने dashboard का design काफी ज्यादा sorted रखा है। लेकिन कुछ कमियां मेरे हिसाब से अभी भी इसमें हैं। जैसे कि ये जो third screen है छोटी वाली। अगर आप इसको driver’s POV से देखते हो ना तो आपको temperature ही नहीं दिखाई देता है। मेरे हिसाब से इस screen की कोई खासी जरूरत थी नहीं। अगर दे भी रहे थे तो इसके अंदर defogger और auto AC के buttons नहीं देने चाहिए थे वो नीचे ही देते जैसे कि इन्होंने दे रखे हैं। और जो यह AC की display है इसको भी थोड़ा सा left की तरफ move करना चाहिए था क्योंकि अभी यह ठीक से दिख नहीं रही है। बाकी ज्यादा complaint नहीं कर सकता हूं इसके cockpit के बारे में, इन screens के बारे में या फिर इन buttons के बारे में क्योंकि यही मैं चाहता हूं हर गाड़ी में ऐसा होना चाहिए कि इनको use करना effortless होना चाहिए। लेकिन for some reason हर कोई इसको मुश्किल बनाता जा रहा है। Even Creta के अंदर भी पहले जो buttons आते थे अब वहां पर touch panel दे दिया गया है। बाकी अगर मैं इस गाड़ी के camera की बात करूं, screen की quality की बात करूं या फिर जो features दिए हैं उनके काम करने की बात करूं तो मुझे कहीं पर भी शिकायत नहीं मिली है। Kia और Hyundai की गाड़ियों में वैसे भी नहीं मिलती। तो उनके ऊपर बात कर कर इस वीडियो को ज्यादा लंबा नहीं खींचते हैं। इसीलिए सीधा गाड़ी चला कर देखते हैं।
Driving Dynamics and Performance
नई Seltos में भी वही engines मिलते हैं आपको जो पहले मिला करते थे। यानी कि तीन engine – normal petrol, GDI engine और diesel engine। किसी भी तरीके की tuning में changes नहीं है इन engines के। बिल्कुल same power बनाते हैं बिल्कुल same RPM पे पहले की तरह। जो particular car मैं चला रहा हूं, इसके अंदर 1.5L GDI engine मिलता है जो कि 158 BHP की power और 253 Nm का torque बनाता है। और यह 7-speed DCT gearbox के साथ mated है। इस engine और इस gearbox के बारे में आप already जानते हो और ज्यादातर लोग इसको काफी ज्यादा पसंद करते हैं। मुझे personally ये engine काफी ज्यादा पसंद आया है। लेकिन अगर मुझे आपको समझाना हो तो मुझे comparison करना चाहिए और मैं यहां पर Curvv के साथ ही compare करूंगा क्योंकि recently ही चलाई थी वो गाड़ी तो मैं ज्यादा अच्छे से बता पाऊंगा यहां पर।
कि Seltos आपको Curvv के मुकाबले थोड़ी सी ज्यादा powerful feel होने वाली है। चाहे आप किसी भी gear में हो, किसी भी rev range में गाड़ी को चला रहे हो, आपको यह थोड़ी सी ज्यादा punchy और थोड़ी सी ज्यादा ऐसी nimble सी feel होगी। ऐसा लगेगा कि अगर आप एक certain RPM पे जाने की कोशिश कर रहे हो, गाड़ी को तेज भगाने की कोशिश कर रहे हो, तो यह गाड़ी ऐसा जल्दी कर पाती है। इसका RPM meter थोड़ा ज्यादा जल्दी घूमता है। यह आपको थोड़ी सी ज्यादा quick feel होती है उसके मुकाबले। अब engine performance में तो यह Curvv से थोड़ी better feel होती है लेकिन gearbox के मामले में Curvv से यह काफी ज्यादा आगे निकल जाती है। क्योंकि इसके अंदर जो DCT मिलता है वो Curvv के torque converter से काफी ज्यादा quick feel होता है। मतलब आपको बस paddle shifter पे उंगली लगानी है और यहां पे gear change हो जाता है। देखो और ये सिर्फ numbers change नहीं हो रहे एकदम से, gears भी एकदम से ही बदल रहे हैं। बहुत जल्दी gear change होते हैं और बड़ा मजा आता है इस गाड़ी को चलाने में। इसी वजह से हमेशा right gear में होती है गाड़ी और सबसे ज्यादा मजा तो इसमें तब आता है जब आप इसको Sport mode में चलाते हो, बहुत ही ज्यादा fast feel होती है तब ये। Manual mode पर ये gearbox काफी ज्यादा तेज feel होता है और auto mode पर भी काफी ज्यादा तेज है। लेकिन अगर आप एकदम से hard press करते हो ना accelerator pedal को, तब ये gearbox downshift करने में थोड़ा सा time लेता है। लेकिन ये जो downshifting वाली चीज मैं बता रहा हूं यह सिर्फ hard press करने पर ही feel करा है मैंने।
अगर गाड़ी के NVH levels की बात करूं तो खड़ी गाड़ी में तो आपको पता भी नहीं चलेगा कि इसका engine चालू है क्योंकि किसी भी तरीके की vibrations वगैरह नहीं आती हैं अंदर। लेकिन जैसे ही चलना चालू करते हैं तो इसके engine में से थोड़ी सी grunty sound आती है जो कि सुनने में अच्छी लगती है और जैसे ही गाड़ी तेज चलने लगती है आपको sporty आवाज आने लगती है। इस गाड़ी को high speed पर चलाकर मैंने यह notice करा है कि K3 platform पर बनी ये गाड़ी थोड़ी ज्यादा stable हो गई है पहले से। लेकिन wind noise फिर भी creep in होती है। 100 की speed पर आपको थोड़ी-थोड़ी wind noise आती है और 120 पर थोड़ी और ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन बहुत ज्यादा bother यह नहीं करेगी आपको।
Petrol के बाद अगर मैं diesel की बात करूं तो आपको यहां पर again same engine मिलता है जो पहले मिलता था। Power और torque भी same है। 114 BHP power बनाता है, 250 Nm का torque बनाता है। यह diesel engine 6-speed torque converter gearbox के साथ मिलता है आपको। और ठीक-ठाक quick feel होता है। एक typical diesel engine की तरह ही behave करता है यानी कि torque है low end पे और top end पे कुछ खास power आपको देखने को नहीं मिलती है। यह diesel engine आपको powerful तो लगेगा लेकिन as such कोई performance oriented engine नहीं है और यही चीज मैंने Curvv के साथ भी देखी थी। इसका जो torque converter gearbox है वो मुझे ठीक-ठाक लग रहा है। हमेशा गाड़ी को सही gear पे ही रखता है। NVH levels के मामले में भी ये गाड़ी मुझे ठीक-ठाक लग रही है। Diesel engine की आवाज बहुत ज्यादा अंदर नहीं आती है। हल्की सी vibration आपको steering wheel पे feel होती है इस diesel वाले engine के साथ। Steering wheel पे vibration है मतलब through out this area आपको हल्की-हल्की vibration feel होती है diesel में जो होती ही है। लेकिन काफी ज्यादा contained है, बहुत ज्यादा नहीं feel होती है।
Suspension and Ride Quality
Engine और transmission के बारे में तो पहले भी आपको पता ही था, लेकिन Kia ने यह बोला है कि K3 platform के साथ इस गाड़ी की ride quality को भी पहले से काफी ज्यादा better किया गया है। पहले क्या था कि Seltos के suspensions थोड़े से stiff हुआ करते थे जिसकी वजह से ride quality उतनी ज्यादा comfortable नहीं थी। कई लोग इसके बारे में शिकायत करते थे। Also जो suspension है वह वजन की वजह से bottom out भी हो जाया करते थे। लेकिन अब उन्होंने कहा है कि इन चीजों पर उन्होंने काम करा है और फर्क साफ देखने को मिलता है। खराब रास्तों पर अगर मैं इसकी ride quality की बात करूं तो यह अब पहले से काफी ज्यादा better हो चुकी है। Kia ने इसके ऊपर काफी ज्यादा काम करा है। कोशिश ये करी गई है कि यह गाड़ी भी आपको वैसी ही feel दे जैसे कि कोई भी other family SUV देती हो आपको। आपको ना इस तरीके के खराब रास्तों पर काफी ज्यादा confidence feel होने वाला है। आपको गाड़ी बहुत ज्यादा धीमी नहीं करनी पड़ेगी ऐसे रास्तों पर ले जाने के लिए। यानी कि suspension को अब थोड़ा सा soft कर दिया गया है। और हम इस गाड़ी को ऐसे रास्तों पर भी लेके गए थे जहां पर बड़े-बड़े खड्डे थे। इन situations के अंदर पहली वाली Seltos के अंदर यह देखने को मिलता था कि उसके suspension में से तेज आवाज़ आती थी जब टायर खड्डे में जाता था। लेकिन इसके अंदर से अभी तक मुझे as such कोई खासी आवाज आई नहीं है।
लेकिन क्या ये comfortable driving के लिए tuned suspensions आपको वैसे dynamics दे पाएंगे जैसे कि पहले Seltos में मिलते थे? वो भी देख लेते हैं। अगर high speed पर handling की बात करूं तो मुझे यह feel हो रहा है कि पहले के मुकाबले body motion थोड़ा सा बढ़ा है। Especially इन रास्तों पर जहां सड़क curvy है। I can feel कि highway speeds पर यहां पर थोड़ा सा आपको गाड़ी को धीमा करना पड़ेगा वरना उतना ज्यादा confidence नहीं आएगा आपको क्योंकि जो suspensions हैं वो थोड़े से soft हो गए हैं और जो motion है गाड़ी के अंदर वो थोड़ा सा ज्यादा feel होता है। पर यह आपको डराएगा नहीं। लेकिन अगर मैं smooth highways पर dynamics की बात करूं तो यहां पर आपको बिल्कुल भी confidence lose नहीं होगा। गाड़ी high speed पर भी stable feel होगी और stable से भी ज्यादा आपको nimble feel होगी। मतलब ऐसा लगेगा कि आप इस गाड़ी को कभी भी left right मोड़ सकते हो। और यह nimbleness achieve कर पाने के पीछे इस गाड़ी की जो कम height है ना उसका एक बड़ा role हो सकता है।
Fuel Efficiency and Final Thoughts
आखिर में इस गाड़ी की mileage की बात भी कर लेते हैं। मैंने इस गाड़ी का tank to tank भी करा था। जो मुझे mileage मिली वो थी 9.3 km/l की। लेकिन जब एक normal इंसान चलाएगा जिसको test नहीं करना है मेरी तरह गाड़ी को, तो उसको यह mileage 11 km/l की मिल जाएगी। और highway पर 16 km/l की मिल जाएगी। और अगर diesel गाड़ी की mileage की बात करूं तो उसकी जो mileage निकल के आई है वो 18 km/l के आसपास की निकल के आई है।
इस गाड़ी के strong points हैं इसका fast engine और fast gearbox, कमाल का cockpit design जो कि quality के मामले में भी बहुत ज्यादा अच्छा है और practicality के मामले में भी अच्छा है। NVH levels अच्छे हैं और ride quality पहले से काफी better हो गई है। इसमें अगर कमियों की बात करूं तो जो rear seat पर space मिलता है वो बहुत ज्यादा नहीं है। स्पेशली जब Curvv में इतना ज्यादा मिलने लगा है उसके बाद तो थोड़ा और कम लग रहा है मुझे। Also, यह गाड़ी ना तो अंदर से visually बहुत ज्यादा बड़ी लगती है और लंबी होने के बावजूद भी बाहर से भी बहुत ज्यादा बड़ी नहीं लगती है। तो जिन लोगों को ‘bhaukaal’ वाली गाड़ी चाहिए ना जो बड़ी-बड़ी दिखाई दे उनको बहुत ज्यादा पसंद नहीं आएगी। लेकिन quality के हिसाब से, practicality के हिसाब से और driving dynamics के हिसाब से गाड़ी बहुत ही ज्यादा sorted है।
Kia ने इस गाड़ी के साथ एक चीज अच्छी यह भी करी है कि इसके base variant के अंदर ही 10-inch की infotainment screen और 6 speakers दे दिए हैं जो कि rivals के base variant में आपको देखने को नहीं मिलते हैं। Also Kia का यह भी कहना है कि उन्होंने इस गाड़ी के K3 platform को काफी ज्यादा strong बनाया है। तो हो सकता है इस गाड़ी को 5 stars भी मिल जाएं। अगर ऐसा होता है तो यह near perfect car बन जाएगी।
