Record-Breaking Discounts on SUVs at Year-End: Is the EV Craze Fading?

Introduction and Setting the Stage
नमस्कार, मैं हूँ सौरभ दीक्षित और आप देख रहे हैं बिस्तक। साल खत्म होने में अब बस चंद दिन बचे हैं और इसके खत्म होने से पहले 2025 का स्टॉक खत्म करने के लिए आतुर कंपनियां हर साल की तरह भारी भरकम डिस्काउंट का दांव चल रही हैं। वैसे अगर पुरानी कार बेचकर नई एसयूवी लेने का सपना है, तो यह वाकई शानदार मौका है। इस बार की दिलचस्प बात यह है कि ईवी डिमांड गिरने से यह ऑफर और भी ज़्यादा ऊँचाई पर पहुँच गए हैं। दरअसल, पेट्रोल-डीजल कारों पर जीएसटी कम होने से ईवी के मुकाबले उनकी डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में Mahindra, Tata, Hyundai और Kia जैसी कंपनियां स्टॉक को क्लियर करने के लिए लाखों रुपए की छूट दे रही हैं। कंपनियों ने अनसोल्ड स्टॉक निकालने के लिए रिकॉर्ड डिस्काउंट पैकेज का ऐलान कर दिया है। Mahindra, Tata, Hyundai, Kia ने कीमतों में भारी कमी की है, लेकिन अगर आपकी पसंद नॉन-इलेक्ट्रिक कारें हैं और उसमें भी एसयूवी खरीदने की चाहत है, तो इसे पूरा करना आसान हो गया है।
Big Offers on Premium SUVs
दरअसल, इस महीने मिल रहे भारी-भरकम डिस्काउंट की बात करें तो Skoda की Kushaq पर 3.25 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं Jeep Compass पर ₹3.55 लाख तक के बेनिफिट्स कंपनी दे रही है। Volkswagen Taigun पर ₹3 लाख, Honda Elevate पर ₹1.76 लाख के ऑफर मिल रहे हैं, जो Creta के मुकाबले स्पेशियस एसयूवी चाहने वालों के लिए एक बड़ा ऑफर है, और Mahindra XUV700 पर 1.25 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इतने भारी भरकम डिस्काउंट आपके बजट को आसान कर सकते हैं। हालांकि, यह भी ध्यान रखना ज़रूरी है कि जनवरी में आने वाले फेसलिफ्ट से पहले पुराने मॉडल क्लियर करने की रणनीति के तहत भी कुछ एसयूवीस पर ज़बरदस्त छूट दी जा रही है।
Savings on Compact and Popular SUVs
इसके अलावा अगर कुछ और एसयूवीस पर मिल रहे डिस्काउंट की बात करें तो Nissan Magnite पर 1.36 लाख तक की सेविंग्स इस महीने हो सकती है। वहीं Maruti Brezza पर 1 लाख का कैश डिस्काउंट है। Kia Seltos और MG Hector पर ₹90,000 तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं, जबकि Hyundai Exter पर ₹85,000 की छूट दी जा रही है। इसके अलावा Maruti, Tata, Hyundai, Mahindra के कई और मॉडल्स पर भी कमाल के ऑफर चल रहे हैं।
Attractive Deals on Hybrid and Other Models
Maruti की Grand Vitara Hybrid पर 2.4 लाख तक की छूट मिल रही है, Invicto पर 2.15 लाख और Fronx पर 78,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। Tata की Curvv EV, Nexon और Punch पर भी अच्छे डिस्काउंट दिसंबर में कंपनी दे रही है। अगर Hyundai की बात करें तो Exter पर ₹90,000, Venue पर ₹60,000, Verna पर ₹85,000 तक का फायदा इस महीने कार खरीदने वालों को हो सकता है। यह सब छूट कैश, एक्सचेंज, कॉर्पोरेट या स्क्रैप बोनस के साथ मिलाकर दी जा रही है।
Conclusion and Audience Interaction
कुल मिलाकर, दिसंबर का महीना एसयूवी खरीदने वालों के लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। क्या आप एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? और आपको कौन सी एसयूवी पसंद है? आप कंपनी की ओर से दिए जा रहे इस बंपर डिस्काउंट ऑफर के बारे में क्या सोचते हैं? कमेंट करके अपने विचार ज़रूर शेयर करें। वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करना ना भूलें और बिजनेस जगत की तमाम बड़ी खबरों को देखने के लिए बने रहें बिस्तक के साथ।
